सिरोही, राजस्थान।

(चौथमल सूर्याल) ,

सिरोही कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में मेहंदी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

सिरोही राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय सिरोही द्वारा आयोजित 38 दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय विशिष्ट पूर्व बाल मंदिर में आयोजित किया जा रहा है शिविर में शनिवार को वंशिका लखवानी की प्रथम पुण्य स्मृति में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं एवं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया है सी ओ स्काउट एम आर वर्मा ने बताया कि कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में गरिमा सूर्यवंशी प्रथम भावना देवासी द्वितीय और आरती पटेल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया मेहंदी प्रतियोगिता के निर्णायक शिवानी चौहान जानवी कलावंत और श्रीमती गिरा देवी खत्री रहे शिविर में मेहंदी का प्रशिक्षण हिना वैष्णव दे रही है इस अवसर पर वंशिका लखवानी के माता पिता हरीश कुमार एवं प्रिया देवी भी उपस्थित थे । प्रतियोगिता का मॉनिटिंग तोलाराम फाचरिया के निर्देशन में की गई । प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन गोपाल सिंह राव स्काउटर ने किया इस अवसर पर पूजा जैन मानसी कलावंत, तोलाराम फाचरिया, वेला राम देवासी, सूरज कलावंत, हीना वैष्णव, मनीष खत्री, कीर्ति पर्वत गोस्वामी आदि उपस्थित थे ततपश्चात सभी छात्र छात्राओं को बॉल पेन एवं जलपान भी करवाया गया।

Share.
Leave A Reply