माउन्ट आबू/ सिरोही राजस्थान।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय आराधना भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप तहसीलदार जबर सिंह जी देवड़ा विशिष्ट अतिथि रविंद्र पाल सिंह व समाजसेवी मफतलाल बुनकर का ब्रह्माकुमारी संस्था की राजयोगी शिक्षक ब्रह्माकुमारी सेल बैन ने दुपट्टा वा समृति चिन्ह भेंट कर बहुमान किया इस अवसर पर देवड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि आज पेड़ों के अभाव में पृथ्वी का संतुलन बिगड़ रहा है दिनों दिन वृक्षों की कटाई होने से वन्यजीव भी शहरों की और कुछ कर रहे हैं तथा शहरों में भी लोगों का गर्मी के कारण हाल बेहाल हो रहा है इसलिए हमें कम से कम एक वृक्ष लगाकर उसकी देखभाल करके बड़ा करना चाहिए इस अवसर पर थाना अधिकारी रविंद्र पाल सिंह व समाजसेवी मफतलाल बुनकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा आराधना भवन के आगे रतन कुंज व पावर हाउस में भी वृक्षारोपण किया गया तथा ब्रह्माकुमारी राजयोगी सेल बैन ने नशा मुक्ति पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नशे से दूर रहने के अपील की इस अवसर पर संस्था के बी के विजय भाई रावता राम चौधरी परेश कुमार सेन अमराराम बुनकर रमेश चंद्र जैन के हरा राम मेघवाल समेत दर्जनो लोग उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply