आबूरोड , सिरोही राजस्थान।

मानव सेवा समिति, आबूरोड द्वारा शीतल जल सेवा लगातार जारी भीष्ण गर्मी में प्रतिदिन सैकडो लोग लाभान्वित ।

मानव सेवा समिति, आबूरोड द्वारा आबूरोड चैक पोस्ट पर भीष्ण गर्मी में शीतल जल सेवा कार्य लगातार जारी है। जल सेवा का शुभारम्भ संस्था सदस्यो द्वारा 2 माह पूर्व किया गया। अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में चैकपोस्ट पर अधिक मात्रा में मजदूर श्रमिक खडे रहते है साथ ही यात्री एवं वाहनो की भी काफी संख्या रहती है, जिससे वहॉ शीतल जल की अत्यधिक आवश्यकता रहती है। जिसको ध्यान में रखते हुए मानव सेवा समिति द्वारा शीतल जल सेवा लगातार जारी है। पिछले कई वर्षो से उक्त शीतल जल सेवा ग्रीष्म ऋतु में चलाई जा रही है। उक्त जल सेवा आवश्यकतानुसार सुचारू रूप से चालू रहेगी। प्रतिदिन सैकडो लोगो द्वारा जल सेवा का उपयोग किया जा रहा है।

( महेन्द्र मरडिया ) अध्यक्ष

Share.
Leave A Reply