सिरोही, राजस्थान ।
राउमावि में चल रहे 15 दिवसीय राष्ट्रीय समाज सेवा शिविर का विधिवत समापन।
वराडा – विद्यालय के मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि राउमावि परिसर में कक्षा ग्यारहवीं उत्तीर्ण कर बारहवीं में आये विद्यार्थियों का गत 17 मई से चल रहे पन्द्रह दिवसीय राष्ट्रीय समाज सेवा शिविर का प्रधानाचार्य भँवरलाल पुरोहित की अध्यक्षता में विधिवत समापन हुआ,शिविर के दल प्रभारी बीएल मूँगिया के नेतृत्व में सर्वप्रथम माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन के बाद सरस्वती वंदना,सर्वधर्म प्रार्थना के पश्चात शिविरार्थी मनीषा माली,दीपिका पुरोहित,मनीष माली,कोमल भारती, किरण भारती,भेरूसिंह व यशपाल पुरोहित द्वारा गत 15 दिन में विभिन्न दलों द्वारा किये गए कार्यो व अनुभवों के बारे में विस्तार से प्रस्तुत बताया कि शिविर से सामुहिक कार्य करने की सीख प्राप्त हुई,शिविर प्रभारी प्राध्यापक लक्ष्मण कुमार घांची द्वारा 15 दिन के कार्यो का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ओर बताया कि कुल चौबीस शिविरार्थियों ने दिशा निर्देशोंनुसार अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की एवं कहा कि आगे इन सीखे गये अनुभवों को समाज व सामाजिक जीवन में उतार कर इस शिविर की सार्थकता सिद्ध करे अन्त में प्रधानाचार्य महोदय द्वारा सेवा को जीवन का अभिन्न अंग बनाकर समाज मे जाकर इसका नियमित उपयोग हेतु आवाहन किया गया ततपश्चात बारहवीं,दसवीं बोर्ड परीक्षाओं के प्रतिभावान विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर राष्टगान के बाद सामुहिक जलपान का आयोजन कर शिविर का समापन किया इस दौरान विद्यालय के जोगेन्द्र कुमार,उमेश अग्रवाल सहित प्रशांत सेन,अभिषेक पुरोहित, काजल कुँवर,दीक्षा कुँवर,शिवानी लुहार,जानवी पुरोहित,कुणाल हीरागर,विमला देवासी,जिगर कुमार,धार्मिक प्रजापत,रंजन प्रजापत उपस्थित रहे।

