जावाल , सिरोही राजस्थान।
(चौथमल सूर्याल ) ;
*जावाल में जनशक्ति की जीत: अनशन के नायकों का बायोसा मंदिर परिसर में भव्य सम्मान* गांव खुशियों से झूम उठा। जनता के आगे प्रशासन को झुकना पड़ा । जन प्रतिनिधि को जनता जनार्दन के आगे देर से ही मगर आना पड़ा। इसको लेकर धरनार्थियों और आमरण अनशन कर्ताओं में खुशी का माहौल बना और जनता ने दोनों अनशन कर्ताओं को लेकर जावाल वासियों ने विजय जुलूस निकाला । कृष्णावती नदी में अवैध खनन के खिलाफ हुए दो दिवसीय अनशन की सफलता के बाद जननायकों *दिनेश सिंह (जामोतरा) और नारायण भाई सुथार का जावाल गांव में जोरदार स्वागत हुआ*। बायोसा माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बायोसा मित्र मंडल, चामुंडा ग्रुप और ग्रामवासियों ने ऐतिहासिक उत्साह के साथ हिस्सा लिया।गांव के वरिष्ठ नेता ठाकुर रामसिंह जी ने स्वयं अनशनकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया। ग्रामीणों ने इसे जनशक्ति की जीत करार दिया। इस मौके पर ठाकुर रामसिंह जी का भी अभिनंदन हुआ, जो पूरे आंदोलन में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहे।कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हुए और यह संदेश दिया कि जब जनता एकजुट होती है, तो प्रशासन को भी जनभावनाओं के सामने झुकना पड़ता है।

