भारजा, सरूपगंज।

श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा ।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर, राजस्थान द्वारा घोषित कक्षा अष्टमी के परिणाम में श्रीमती रेणु देवेंद्र मोदी आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक भारजा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।परीक्षा प्रभारी राजेंद्र रेबारी के अनुसार, कक्षा अष्टमी में कुल 13 विद्यार्थी थे, जिनमें से 11 विद्यार्थी A ग्रेड से और 2 विद्यार्थी B ग्रेड से उत्तीर्ण हुए।कक्षा में कुल 7 विद्यार्थीयो ने सभी विषय में A ग्रेड, 4 विद्यार्थियों ने A ग्रेड व 2 विद्यार्थियों ने B ग्रेड प्राप्त किए।विद्यालय के मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने बताया कि प्रधानाचार्य पंकज कुमार कुम्हार ने इस परिणाम को विद्यालय के अनुशासन, शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा, लगन और विद्यार्थियों के परिश्रम का फल बताया।प्रधानाचार्य पंकज कुमार कुम्हार, और आचार्य रामलाल, हार्दिक परिहार, पोपट लाल, प्रवीण डांगी, भंवर घांची, राहुल कुमार, दीपक कुमार आचार्या पूजा पुरोहित, संतोष सोनी, भावना सैन ने विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

Share.
Leave A Reply