नई झाड़ोली/ पिंडवाड़ा : बत्तीसा नाला बांध परियोजना के अंतर्गत घर घर पेयजल पहुंचाने की योजना में पिंडवाड़ा उपखंड के ग्राम नई झाड़ोली के वार्ड नंबर 13 के वासियों ने बताया कि गली गली मोहल्लों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य ठेकेदार द्वारा तीन माह पूर्व किया गया था । पाइप लाइन बिछाने से गलियों में बनी सीसी रोड क्षतिग्रस्त हुईं थी , सीसी रोड टूटने से बिखरा हुआ मलबा आज भी आमजन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है , गलियों में मलबे के टुकड़े जगह जगह बिखरे पड़े हुए है , कई जगह पर खड्डे भी बने हुए है टूटी सीसी रोड की मरम्मत भी नहीं हुई जिसकी वजह से आमजन परेशान हो रहा है । वार्डवासियों का कहना है कि वार्ड की समस्या का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करेंगे
“” सीसी रोड़ की नहीं हुई मरम्मत तो आगामी बारिश में खड्डे धंस जाएंगे और होंगे हादसे “””
वार्डवासियों का कहना है कि बारिश का मौसम भी शुरू होने वाला है , गली में जगह जगह खड्डे पड़े है खड्डों की मरम्मत नहीं हुई तो बारिश में खड्डे धंस जाएंगे और हादसे होने की भी आशंका बनी रहेगी। अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया और खड्डों की वजह से कोई हादसा हुआ तो उसके जिम्मेदार पाइप लाइन लगाने वाले ठेकेदार होंगे।
” पाइप लाइन बिछाई लेकिन नहीं दिए नल कनेक्शन “
वार्ड वासियों का कहना है कि पाइप लाइन लगाने का कार्य गलियों मोहल्लों में किया गया , वार्ड में मकानों के बाहर नल कनेक्शन नहीं दिए गए । 3 माह पूर्व सिर्फ पाइप लाइन लगाने का ही कार्य हुआ है , अभी तक कनेक्शन नहीं दिए है ।
▪️मामले को लेकर झाड़ोली पूर्व सरपंच (वर्तमान प्रशासक) कैलाश सुथार से संपर्क किया तो उन्होंने क्या कहा
“आमजन की परेशानी को देखकर मैने ठेकेदार , जे ई एन को इस मामले में अवगत करवाया था लेकिन स्थिति जस की तस ही है “
अभी देखना यह होगा कि जिम्मेदार कब तक जनता की समस्या का समाधान करते है ।

