माउंटआबू /सिरोही, राजस्थान।

ROSO Foundation ने हाल ही में सेंट राजेश्वरी स्कूल, माउंट आबू में एक प्रभावशाली कैरियर काउंसलिंग वर्कशॉप का आयोजन किया। इस कार्यशाला का संचालन करियर काउंसलर्स मिस रोशनी जैनेट और श्रीमती नीता बनोधा द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करना था।कार्यशाला में कक्षा 9वीं और 10वीं के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ROSO Foundation के विशेषज्ञ काउंसलर्स ने छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों जैसे विज्ञान, वाणिज्य, कला, डिजाइन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, रक्षा, खेल, और उद्यमिता आदि में उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में सफल होने के लिए कौन-कौन सी योग्यताएं, कौशल और तैयारी आवश्यक है।कार्यशाला में इंटरैक्टिव सेशन्स, प्रश्नोत्तरी, और व्यक्तिगत परामर्श के ज़रिए छात्रों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। छात्रों ने खुलकर अपने विचार साझा किए और अपनी रूचियों व क्षमताओं के अनुसार उपयुक्त करियर चुनने के लिए प्रेरणा प्राप्त की। विद्यालय प्रशासन ने ROSO Foundation के इस प्रयास की सराहना की और इसे छात्रों के लिए एक अत्यंत लाभकारी अनुभव बताया।

Share.
Leave A Reply