माउंटआबू, सिरोही राजस्थान।
सत्येंद्र अमृत रावल बने माउंट आबू के ब्रांड एंबेसेड़र व ब्रांड प्रमोटर।
कल माननीय शिवपाल सिंह राजपुरोहित आयुक्त महोदय नगर पालिका,आबू पर्वत द्वारा घोषणा कर सत्येंद्र अमृत रावल को माउंट आबू ब्रांड एंबेसेडर व ब्रांड प्रमोटर नियुक्त किया गया।
इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष अक्षय चौहान, देवीलाल बामणिया पूर्व पार्षद, यूथ कांग्रेस आबू पिंडवाड़ा विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन कुमार हीरागर, भारतीय जनता पार्टी नगर उपाध्यक्ष सलिल कालमा, ओबीसी मोर्चा महामंत्री अरविंद रावल, युवा मोर्चा नगर मंत्री कमलेश सोनी, कुलदीप परमार एवम् महिपाल सिंह मौजूद रहे।
