माउंटआबू / सिरोही, राजस्थान।
भाजपा ने मनाया अपना स्थापना दिवस ,राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया ।
भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना 46 वाँ स्थापना दिवस मनाया । इस मौके पर भाजपा माउंट आबू द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान कहा आज आज हम सभी अपनी पार्टी का स्थापना दिवस मना रहे हैं। मां भारती की सेवा में समर्पित प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को मैं बहुत-बहुत बधाई देता हूं। पार्टी को खून-पसीने से सींचने वाले कार्यकर्ताओं के कारण ही हमें देश सेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने अपने खून-पसीने से इस पार्टी को सींचा है, पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है, उन छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को मैं शीश झुका कर प्रणाम करता हूं। जब जनसंघ का जन्म हुआ था, तो हमारे पास न ज्यादा सियासी अनुभव था, न साधन थे, न संसाधन थे लेकिन हमारे पास थी तो मातृभूमि की भक्ति और लोकतंत्र की शक्ति। भाजपा वो पार्टी है जिसके लिए राष्ट्र सदैव सर्वोपरि रहा है। ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ जिसकी आस्था का मूल मंत्र रहा है। हमने राष्ट्र प्रथम के मंत्र को अपना आदर्श बनाया है। भाजपा ने लोकतंत्र की कोख से जन्म लिया, भाजपा लोकतंत्र के अमृत से पोषित हुई, और भाजपा देश के लोकतंत्र को, देश के संविधान को मजबूत करते हुए दिन रात देश के लिए काम कर रही है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान कार्यकम के सयोंजक सलील कालमा सह सयोंजक अरविन्द रावल एव मंच संचालक महामंत्री लक्ष्मण प्रजापत , जयेश पटेल , का सफल कार्यक्रम के लिए धन्यवाद एव आभार व्यक्त किया ! इस मौके पर प्रमोद व्यास ने कहा भाजपा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ काम कर रही है। हमारा समर्पण है मां भारती को, हमारा समर्पण है देश के कोटि-कोटि जनों को, हमारा समर्पण है देश के संविधान को। आज भाजपा विकास का पर्याय है, विश्वास का पर्याय है, नए विचार का पर्याय है और देश की विजय का पर्याय है। आज भाजपा देश की विजय यात्रा में एक मुख्य सेवक बन कर अपनी भूमिका निभा रही है। भाजपा की कार्यशैली सर्वसमावेशी है, सर्वस्पर्शी है, सर्वजन का हित करने वाली है। भारतीय जनता पार्टी एक दल नहीं, एक विचार है जिसका ध्येय राष्ट्र निर्माण है, जन कल्याण है। भाजपा मतलब – मिशन, भाजपा मतलब – समाज सेवा, भाजपा मतलब – समाज का सशक्तिकरण, भाजपा मतलब – नए भारत का निर्माण। इस मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने अपने इतिहास में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन पार्टी ने हमेशा अपने सिद्धांतों और मूल्यों पर अडिग रही है। आज, भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है कई राज्यो में सरकार बीजेपी की है जिला उपाध्यक्ष गीता अग्रवाल, महिला मोर्चा उपा अध्यक्ष प्रज्ञा चौरसिया , अल्पसंख्य मोर्चा जिला अध्यक्ष शाबिर कुरैशी , मंडल उपा अध्यक्ष सुनील आचार्य, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री नरपत चारण, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुरेश थिंगर ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष टेकचंद भम्मानी आदि ने अपने विचार व्यक्त किये इस मौके भाजपा प्रदेश , जिला, मंडल ,समस्त मोर्चो, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहेआदि ने अपने विचार व्यक्त किये इस मौके भाजपा प्रदेश , जिला, मंडल ,समस्त मोर्चो, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

