माउंटआबू /सिरोही राजस्थान।
आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेश सचिव करनोत का आबू में हुआ भव्य स्वागत ।
आबू के पत्रकारों सहित गणमान्य लोगों ने किया स्वागत अभिनन्दन ।
माउंट आबू (सिरोही) : देश के सबसे पुराने और सबसे बड़े पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के नवनियुक्त प्रदेश सचिव और जोधपुर संभाग के प्रभारी विक्रमसिंह करनोत का आज माउंट आबू में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। संगठन के आबू ब्लॉक द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आबू के गणमान्य लोगों ने भी प्रदेश सचिव करनोत का गर्मजोशी से स्वागत अभिनन्दन करते हुए आबू की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव करनोत ने कहा कि मीडिया शासन प्रशासन और आम जनता के बीच सेतु का कार्य करते हैं। आमजन की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना एक पत्रकार का नैतिक दायित्व हैं। और संगठन से जुड़े सभी पत्रकार आबू की समस्याओं को लेकर हमेशा मुखर रहते हैं और भविष्य में जब भी कोई मसला होगा तो उसे भी पूरी मजबूती के साथ सरकार तक पहुंचाने में अपनी भूमिका अदा करेंगे। करनोत ने समारोह में मौजूद आबूवासियों को संगठन का परिचय करवाते हुए कहा कि 1950 में इस संगठन का निर्माण किया गया था, जिसमें देश भरकर करीब साढ़े तीन लाख पत्रकार जुड़े हुए हैं। तो राजस्थान में करीब 4300 पत्रकार इस संगठन से जुड़े हुए हैं। करनोत ने कहा कि संगठन पत्रकारों के हितों को लेकर हमेशा तत्परता के साथ कार्य कर रहा हैं। और प्रदेश के पत्रकारों की सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर सरकार से अपनी लड़ाई भी लड़ रहा हैं।संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमावत ने सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करने की बात करते हुए कहा कि संगठन आपके हितों के लिए लड़ रहा तो आपको भी संगठन के साथ मजबूती से खड़ा होकर समर्थन करने की जरूरत हैं।इस दौरान भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष अक्षय चौहान, नारायण सिंह भाटी, संघर्ष समिति अध्यक्ष प्रवीण सिंह परमार, करणी सेना के महेंद्र सिंह परमार, मांगीलाल काबरा, पत्रकार यूसुफ हुसैन, कमलेश प्रजापत, प्रशांत क्षोत्रिय ने भी समारोह को संबोधित कर पत्रकार हितों को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का मंच संचालन आबू ब्लॉक अध्यक्ष दीपक त्रिपाठी ने किया और अंत में सभी का आभार भी जताया।इस कार्यक्रम के दौरान आबूरोड ब्लॉक अध्यक्ष भागचंद लालवानी, मनोज चौरसिया, किशन वासवानी, अनिल चतुर्वेदी, मगन प्रजापत, हरीश पांचाल, अनिल जैन, किशन दहिया, भरत त्यागी, नितिन जैन सहित कई पत्रकार मौजूद रहे ।
