नादिया /पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान।

*आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में अभिभावक सम्मेलन संपन्न*

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में मंगलवार को अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया।अतिथि अमराराम जी देवासी (तेलपुर) चौथाराम जी देवासी (शिवगढ़),प्रबंध समिति अध्यक्ष रमेश जी प्रजापत,व्यवस्थापक अमृतलाल जी,कोषाध्यक्ष बदाराम जी,संरक्षक डासुराम जी, वनाराम जी देवड़ा, सांकलाराम जी देवासी ,सोमाराम जी और प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।मुख्य वक्ता श्रीमान सोमाराम जी ने भैया बहिनों के विकास में अभिभावकों की भूमिका,शिक्षा और संस्कारों का महत्व,आचरण के बिंदुओं और पंच कोषात्मक विकास के बारे में बताया।

इस अवसर पर लक्ष्मण सेन,प्रवीण गर्ग,हितेश कुमार,नारायण माली, रामाराम,अशोक कुमार, दरजाराम,अशोक प्रजापत,दलजीत,मनीषा, कृष्णा कुंवर,रणजीत गर्ग,मदनलाल,तेजाराम और सेविका गुड़िया देवी उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply