सिरोंही / राजस्थान।

*कार्यालय संस्कार भारती जिला ईकाई सिरोही*

*आनंद मिश्रा संस्कार भारती सिरोही के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत*

नव वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र जालोरी के निर्देशानुसार वरिष्ठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता आनंद मिश्रा को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया l पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय प्रतिनिधि सदस्य राजेश सेन द्वारा मनोनीत अध्यक्ष को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया l राजेश सेन द्वारा संस्कार भारती की विभिन्न गतिविधियों से संक्षिप्त परिचय कराया गया l इस अवसर पर चंपत मिस्त्री, सेवा भारती, मंत्री जोधपुर प्रांत ने हिंदू नव वर्ष प्रतिपदा के महत्व पर अपना दृष्टांत रखा l राजेंद्र सिंह डाबी प्रांतीय अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विविध संगठनों के कार्य क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह सुरेश प्रजापति, रतन पुरोहित गायत्री मंडल प्रचारक, नारायण माली, त्रिलोक गर्ग उपस्थित थे l नवीन मनोनीत जिला अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी घोषित की जिसमें जिला महामंत्री मनोहर सिंह भाटी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशुतोष पटनी, गुलाब सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष डॉ.खुशवंत कुमार माली,सुल्तान सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष रमेश खत्री, मंत्री पारस राजपुरोहित, प्रेमलता राठौड,भारती बारड,कामिनी बारड, मंचीय विद्या विभाग संयोजक उमा पारीक, साहित्य विधा विभाग संयोजक सपना खत्री को दायित्व सौंपे गए l जिला संरक्षक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता खुशवंत त्रिवेदी एवं संगीतज्ञ रमेश कोठारी जिम्मेदारी निभाएंगे l

Share.
Leave A Reply