आबूरोड / सिरोही, राजस्थान।

मानव सेवा समिति, आबूरोड द्वारा शीतल जल सेवा का किया शुभारम्भ

मानव सेवा समिति, आबूरोड द्वारा आबूरोड चैक पोस्ट पर शीतल जल सेवा प्रारम्भ की गई। जल सेवा का शुभारम्भ संस्था सदस्यो द्वारा किया गया। अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में चैकपोस्ट पर अधिक मात्रा में मजदूर श्रमिक खडे रहते है साथ ही यात्री एवं वाहनो की भी काफी संख्या रहती है, जिससे वहॉ शीतल जल की अत्यधिक आवश्यकता रहती है। जिसको ध्यान में रखते हुए मानव सेवा समिति द्वारा शीतल जल सेवा प्रारम्भ की गई। पिछले कई वर्षो से उक्त शीतल जल सेवा ग्रीष्म ऋतु में चलाई जा रही है। उक्त जल सेवा आवश्यकतानुसार सुचारू रूप से चालू रहेगी। जल सेवा शुभारम्भ के समय अध्यक्ष महेन्द्र मरडिया, सचिव अरूण कुमार सैन, उपाध्यक्ष भरतभाई पंडित, कोषाध्यक्ष विवेक राजपुरोहित, भानसिंह चौहान, हरिमोहन गढवी, तुलसीदास वैष्णव, बसन्त प्रजापत, राजेश कुमार ढाका, मोहनलाल प्रजापत, जोगेन्द्र चौधरी, नटवरभाई पटेल, नगीनदास नायक, रमेश अग्रवाल, उमेश छंगाणी सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Share.
Leave A Reply