माउंटआबू/ सिरोही,राजस्थान।

(किशनलाल) ,

आबू राज में मांस विक्रय पर रोक हेतु राष्ट्रीय महाकाल सेना ने सौंपा ज्ञापन ।

माउंट आबू, 25 मार्च 2025

– आबूराज मण्डल अध्यक्ष श्री श्री 1008 निरंजन गिरी जी महाराज के सानिध्य में राष्ट्रीय महाकाल सेना द्वारा आज मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि माउंट आबू क्षेत्र में हो रही मांस विक्रय गतिविधियों पर रोक लगाई जाए, विशेष रूप से उन दुकानों पर जो सार्वजनिक रूप से मांस लटकाकर बेच रही हैं। संगठन ने इसे धार्मिक स्थल की पवित्रता भंग करने वाला, दूषित वातावरण फैलाने वाला तथा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया। राष्ट्रीय महाकाल सेना के पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से अनुरोध किया कि मांस विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए जाएं और मांस लटकाकर बेचने की प्रथा पर तुरंत रोक लगाई जाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय महाकाल सेना के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई है।

Share.
Leave A Reply