माउंटआबू/ सिरोही राजस्थान।

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आबूरोड के आदिवासी क्षेत्र पाबा ग्राम पंचायत में नि:शुल्क महिला रोग परामर्श शिविर का आयोजन ।

गुरुवार, 08-03-2025,

ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू एवं सीमेंस हेल्थनियर्स के तत्वाधान में नि:शुल्क महिला स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन में किया गया। ग्लोबल हॉस्पिटल से पधारे विशेषज्ञ डॉक्टर पियूषी शर्मा द्वारा 65 मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श दिया | इस शिविर में विशेष गर्भाशय और स्तन में गांठ के कैंसर और अन्य सभी महिलाओ से सम्बंधित बीमारियों के महिला मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर नि:शुल्क दवाइयाँ प्रदान की गयी |   सरपंच सोमाराम जी ने बताया कि ग्लोबल हॉस्पिटल की सेवाओं स्थानीय लोगों को कई वर्षों से स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है आज जो केम्प हो रहा है उसमें खास महिलाओं के विशेषज्ञ द्वारा सेवाए दी जा रहीं है उसके लिए में ह्रदय से आभार व्यक्त करते है |इस शिविर में डॉ. अशोक दवे, डॉ. ललित कुमार, डॉ. श्रीदिव्या जैनी, बी.के. अर्चना बहन, पंचायत कनिष्ठ सहायक डूंगराराम जी, ज्योति, गुजरी, रंगली, दिनेश, जयंती लाल, डायालाल, जे.पी. सिंह, सन्देश कुमार के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Share.
Leave A Reply