पिंडवाड़ा/ सिरोही,राजस्थान।

जलदाय विभाग का भवन जीर्ण क्षीण होने से गिरने का खतरा ।झाडोली गाव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जलदाय विभाग द्वारा कई वर्षों पूर्व कर्मचारियों के लिए निवास भवन बनाया गया था जो वर्तमान में पूरी तरह से जीर्ण क्षीण हो गया है और उसके गिरने की पूर्ण सम्भावना है और पास ही बस स्टैंड और बैंक आने से हमेशा लोगो का जमावड़ा रहता है और कभी भी दुर्घटना हो सकती है वही पास ही सँस्कृत स्कूल भी आया हुआ है इस भवन के निर्माण के बाद विभाग द्वारा मरम्मत तक नही होती है न ही इस भवन में कोई रहता है भवन नकारा हुआ पड़ा हुआ है। विभाग ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि इस भवन को ठीक किया जावे ।

Share.
Leave A Reply