पिंडवाड़ा/ सिरोही, राजस्थान।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ब्लॉक- पिण्डवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार ,संस्थाप्रधान श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में कक्षा 1 व 6 में 40 सीटों तथा बाकि की कक्षाओं में रिक्तियों के अनुसार प्रवेश दिया जायेगा | इस हेतु प्रवेश पंजीयन आवेदन पत्र कार्यालय समय में विद्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं | प्रवेश प्रक्रिया ऑफ लाइन रहेगी | प्रवेश पंजीयन 8 मार्च से प्रारम्भ होंगे तथा अंतिम तिथि 17 मार्च रहेगी | कक्षा 9 के प्रवेश का आधार प्रवेश परीक्षा रहेगी | जो 19 मार्च को स्थानीय विद्यालय में आयोजित होंगी | प्रवेश प्रक्रिया आरसीएससी की गाइडलाइन की अनुपालना में पूर्णतः आरक्षण रोस्टर के अनुसार होंगी | आयु की गणना 31जुलाई 2025 को आधार मानकर की जायेगी |

Share.
Leave A Reply