पिंडवाड़ा/ सिरोही राजस्थान।
सृष्टि सेवा समिति उदयपुर द्वारा पिंडवाड़ा के उन्दरा ग्राम पंचायत की मुरी गांव में आंगनवाड़ी नवीनीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया । पिंडवाड़ा की कुल 10 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी के नवीनीकरण कार्य किए गए हैं जिसमें आंगनवाड़ी का कंस्ट्रक्शन तथा रंगरोगन का कार्य किया गया है।
आज दिनांक 1 मार्च 2025 को मुरी आंगनवाड़ी पर उद्घाटन कार्यक्रम रखा गया था जिसमें सृष्टि सेवा समिति के संरक्षक नरेश मादावत, निदेशक सीमा मादावत, मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवि सिंह बघेल एवं सचिव सोहनलाल जन्नावत उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सरपंच महेंद्र मेघवाल के द्वारा की गई और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि NICSI से पधारे सन्नी जैन रहे। स्थानीय सरपंच महेंद्र मेघवाल द्वारा बताया गया कि सरकार द्वारा कई योजना चलाई जा रही है जिससे गांव के लोग लाभान्वित होते हैं परंतु गांव के लोग जागरूकता के अभाव से लाभ नहीं ले पाते सृष्टि जैसी संस्था गांव के लोगों को इस प्रकार की योजना से अवगत करवाती है जागरूक करती है जो एक नेक कार्य है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुन्नी जैन ने बताया की NICSI सरकार को कंसल्ट करने वाली कंपनी है जिसके द्वारा CSR के माध्यम से कई प्रकार के सामाजिक उत्तरदायित्व कार्य किया जा रहे हैं इसके अंतर्गत आंगनवाड़ी नवीनीकरण भी एक कार्य है हमारा उद्देश्य गांव स्तर तक सरकार की क्वालिटी को बेहतर बनाना है और महिला एव बाल विकास विभाग के साथ मिलकर बच्चों तथा महिलाओं के विकास कर सर्वांगीण विकास करना है।

