*निशुल्क नेत्र जांच, दंत जांच एवं रक्त जाँच चिकित्सा शिविर सम्पन्न*
पिंडवाड़ा 28 फरवरी 2025,
ग्लोबल हॉस्पिटल नेत्र संस्थान आबू रोड, भारत विकास परिषद, वेलकम इंडस्ट्रीज लिमिटेड सिरोही रोड एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर वनवासी कल्याण परिषद, आरोग्य भवन, एफसीआई गोदाम के पास पिंडवाड़ा में आयोजित किया गया | शिविर में ग्लोबल नेत्र संस्थान आबूरोड के नेत्र विशेषज्ञ डॉ यश, शिवम डेंटल केयर हॉस्पिटल पिंडवाड़ा के दन्त रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जिग्नासा वाघ एवं लैब टेक्नीशियन रामचंद्र गोदारा ने कुल 314 रोगियों की जांच कर उचित परामर्श दिया। शिविर मे नेत्र रोग के 136 रोगी, दन्त रोग के 56 रोगी एवं 122 छात्राओं एवम महिलाओं के हीमोग्लोबिन की जांच की जांच की गई | 18 नेत्र रोग के रोगियों को ऑपरेशन हेतु ग्लोबल अस्पताल नेत्र संस्थान आबू रोड ले जाया गया जहां इनका नि शुल्क ऑपरेशन किया जाएगा इस अवसर पर वेलकम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के महाप्रबंधक श्री जगदीश तिवारी ने बताया की ग्लोबल अस्पताल आबू रोड, भारत विकास परिषद, वॉल्केम इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद जैसी संस्थाए समर्पण भाव से विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा सेवा कार्य कर रही हैं जिससे लोगों को लाभ पहुंचे l परिषद अध्यक्ष राकेश कांगटानी ने बताया कि भारत विकास परिषद परिषद संपूर्ण देश भर में विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से आमजन को लाभ पहुंचाने एवं भारतीय संस्कृति को अग्रणी बनाएं रखने का कार्य कर रही है | भारत विकास परिषद के सचिव भवरेश प्रजापत ने बताया कि भारत विकास परिषद उदार मन से सेवा का भाव रखने वाली संस्था जो देश में सेवा के साथ-साथ राष्ट्रीय चेतना जगाने का कार्य भी कर रही है जो भारतीय संस्कृति एवं हिंदू संस्कृति को अग्रणी रखने हेतु प्रयत्नशील है। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष राकेश कांगटानी, सचिव भवरेश प्रजापत,सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविंद सिंह चौधरी,पूर्व अध्यक्ष जगदीश तिवारी, नितिनराज भटनागर, विजय सोनी, कपिल पांडे वनवासी कल्याण परिषद से अशोक सेन, श्रवण सिंह, खेमराज, श्रीमती कुसुम, सुरेन्द्र सिंह एवं विद्यालय के आचार्य/आचार्या उपस्थित थे | शिविर मे दर्शन मीना सुमित लोहार विशाल सुथार, मुकेश कुमार, वेलकम इंडस्ट्रीज लिमिटेड से श्री चंदन सिंह, पुनमाराम हितेश कुमार व स्काउट लीडर दृष्टि पांडे एवम हिमांशी त्रिपाठी के नेतृत्व में स्काउट के छात्र/ छात्राओं ने सराहनीय सेवाए प्रदान की | अंत मे सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविंद सिंह चौधरी ने उपस्थित सभी डॉक्टर्स एवं भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों, वेलकम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पदाधिकारी वह वनवासी कल्याण परिषद का आभार व्यक्त कर शिविर का समापन किया गया |


