जावाल / सिरोही, राजस्थान ।

अपनी मांगों को लेकर चला धरना ,उग्र की ओर धरना बढ़ने पर पुलिस ने रोका , पुलिस व धरनार्थियों के बीच हुई नोक झोंक अधिकारियों के आस्वासन पर धरना समाप्त ।

*मोहनभाई देशप्रेमी की रीपोर्ट*

सिरोही : निकटवर्ती जावाल के कृष्णावती नदी में भारी मात्रा में हो रहे खनन को रोकने को लेकर दूसरे दिन भी यानी शुक्रवार को भी 22 गाँवो के सैकड़ों ग्रामीण कृष्णावती नदी संघर्ष समिति के बैनर तले खेजड़ी तिराहे पर होमावारा बायोसा मंदिर परिसर में धरना प्रदशन जारी रहा । क्षेत्र में बाजार बन्द रहा । इस दौरान धरनार्थियों ने धरना स्थल से उग्र होकर नदी में धरना देने के रवाना हो गए । इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों के बीच नोक झोंक हो गई । थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह समझाइश कर उन्हें पुनः धरना स्थल पहुँचे । सूचना मिलते ही एसडीएम , तहसीलदार , डिप्टी मोके पर पहुचे । धरनार्थियों ने खनिज विभाग पर लगाए गम्भीर आरोप धरने के दौरान धरनार्थियों ने खनिज विभाग के अधिकारियों पर गम्भीर आरोप लगाए । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि खनन विभाग ठेकेदार द्वारा बड़े बड़े खड्डों को जानबुझकर छुपा रही हैं । खनन विभाग के अधिकारी खुलकर ठेकदार की तरफदारी कर रहे है कोई भी बड़ा अधिकारी वार्ता के लिए नहीं आ रहा है केवल थाना प्रभारी और पटवारी वार्ता के लिए आ रहे हैं । बड़ी बड़ी फ़ॉकलैंड मशीनो से दिन के लगभग 200 डंपर भरवाए जा रहे हैं अगर यूंही चलता रहा हो तो 2 महीने में कंकड़ के अलावा नदी में कुछ भी नहीं मिलेगा । खनन विभाग द्वारा निर्धारित एरिया को छोड़कर भी ठेकदार द्वारा खनन किया जा रहा है लेकिन खनन विभाग के अधिकारी उसको भी लीगल बताने में लगे हुए हैं । खनन से भविष्य में पेयजल के लिए तरसना पड़ेगा धरनार्थियों ने कहा कि इसी तरह भारी मात्रा में खनन चलता रहा जलस्तर खत्म हो जाएंगे । साथ ही कुए रिचार्ज नही होंगे । इससे आने वाले भविष्य में क्षेत्रवासियों पेयजल के लिए तरसना पड़ेगा । ये अधिकारी पहुचे , आस्वासन पर मानेधरना के दौरान एसडीएम , तहसीलदार, डिप्टी मुकेश चौधरी, थानाधिकारी जितेन्द्रसिंह मोके पर पहुचे । अधिकारियों व धरनार्थियों के बीच काफी देर तक आपस मे वार्ता चली । जिस पर अधिकारियों के आस्वासन पर धरना समाप्त किया।

Share.
Leave A Reply