माउंटआबू / सिरोही, राजस्थान।

कार्यालय नगर पालिका मंडल आबू पर्वत सिरोही राजस्थान, श्रीमान उपखंड अधिकारी महोदय एवं नगर पालिका आयुक्त महोदय के निर्देशन की पालना में नगर पालिका आबू पर्वत में विशेष सफाई अभियान एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन पालिका अधिकृत गांधी वाटिका परिपथ में किया गया आज प्रात 7.00 बजे माउंट आबू उपखंड अधिकारी डॉ अंशु प्रिया द्वारा इस कार्य की शुरुआत की गई वही गांधी वाटिका मे सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहां की नक्की झील के समीप गांधी वाटिका को स्वच्छ एवं सुंदर एवं सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान दें, वही इस कार्य में पालिका सफाई कर्मचारी एवं नगर पालिका जमादारों की टीम एवं कार्यालय स्टॉफ एवं अधिकारी एवं कर्मचारी आमजन की सहभागिता से श्रमदान एवं सफाई अभियान चलाया गया, इस कार्य में नगर पालिका आबू पर्वत स्वास्थ्य निरीक्षक श्री श्याम जनवा एवं श्री प्रवीण राजपुरोहित, कनिष्ठ अभियंता श्री लक्ष्मण कुमार एवं श्री गजेंद्र सिंह व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश थिगर पूर्व नगर पालिका पार्षद मांगीलाल काबरा एव तरुण जमादार एवं मुकेश जमादार ,रमेश जमादार, मीना जमादार ,ईश्वर आदिवाल, समस्त पालिका कर्मचारी एवं सुलभ इंटरनेशनल प्रभारी श्री मनोकामना सिंह के साथ-साथ आम जन की सहायता से आबू पर्वत स्थित गांधी वाटिका , बुद्ध फल गार्डन, नक्की परिपथ पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। विशेष सफाई अभियान के दौरान प्लास्टिक की बोतले ,पॉलिथीन आदि समेत समस्त कचरे को उठाया गया। इस दौरान चार ट्रैक्टर कचरा टीम द्वारा उठाया गया

Share.
Leave A Reply