माउंट आबू, सिरोही राजस्थान।

नि:शुल्क मोतियाबिन्द जाँच परामर्श शिविर का आयोजन ।

ब्रह्माकुमारिज संस्था के ग्लोबल हॉस्पिटल एवं इसरो की ब्राँच NSIL के तत्वाधान में नि:शुल्क नेत्र जाँच परामर्श शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भवन, सिलवा वालोरिया, पिण्डवाडा में किया गया।

ग्लोबल नेत्र संस्थान, आबू रोड़ से आये नेत्ररोग विशेषज्ञ टीम द्वारा मोतियाबिंद, कम दिखाई देना, आँख से पानी आना, खुजली आना आदि रोगों से ग्रस्त 17 मरीजों की जाँच कर उचित परामर्श दिया गया | 6 मरीजों को मोतियाबिन्द के निशुल्क ऑपरेशन के लिए ग्लोबल नेत्र संस्थान लाया गया। इस शिविर में नेत्र परीक्षक हरिप्रिया, संतोष कुमार, सरपंच जानकी राम, खेतु बाई, हीरी कुमारी, साबूरा राम, योगाराम और स्थानीय सदस्यों के सहयोग से सम्पन्न हुआ।

Share.
Leave A Reply