शक्ति माता मन्दिर मे ध्वजा चढ़ाई गई एवं वार्षिकोत्सव कार्यक्रम धुमधाम से सम्पन्न हुआ ।

V24न्यूज चैनल /भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा,

पिण्डवाड़ा / सिरोही राजस्थान/ 8 फरवरी 2025,

नगर के मुख्य बाजार स्थित नगर की आराध्या देवी शक्ति माता मन्दिर मे हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महासुद अग्यारस 8 फरवरी शनिवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसमे समस्त भक्तगणो की उपस्थति मे शक्तिमाता मन्दिर मे सुबह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के आयोजन मे ध्वजा के लाभार्थी श्रीमान ताराचन्द जी लुम्बाजी लोहार परिवार के यहा से धुमधाम से ढोल ढमाके पर नाचते गाते मंगल गीत गाते हुए सपरिवार ध्वजा लेकर मन्दिर मे पहुंचे वहा पुजा अर्चना करके माताजी मन्दिर जी पर लाभार्थी परिवार द्वारा ध्वजा चढ़ाई गई। तत्पश्चात सभी भक्तो की उपस्थति मे मन्दिर मे महाआरती हुई,फिर प्रसाद का भोग माताजी को लगाकर प्रसाद चढ़ाई गई फिर समस्त भक्तो को प्रसाद वितरण की गई ,श्री शक्ति माता मन्दिर ट्रस्ट अध्यक्ष कन्हैयालाल
सोनी से मिली जानकारी के अनुसार वर्षगांठ समारोह मे सन्यास आश्रम से स्वामी समाधानपुरी जी महाराज का आगमन हुआ ट्रस्ट मंडल द्वारा महाराज जी का फुल माला श्रीफल एवं शाल से स्वागत अभिनंदन कीया एवं सभी भक्तो ने स्वामी जी से आशीर्वाद लिया एवं सुबह से हि माताजी के मन्दिर मे दर्शन लाभ के लिए भक्तो की भीड लगी रही एवं रात्रि मे भजन कार्यक्रम का भी आयोजन होगा जिसमे नगर के समस्त भक्तगण माताए बहने काफी संख्या मे भाग लेंगे ।।

Share.
Leave A Reply