माउंट आबू, सिरोही /राजस्थान।
SC ST संघर्ष समिति, आबू पर्वत द्वारा नवनियुक्त उपखंड अधिकारी अंशु प्रिया जी से शिष्टाचार भेंट कर समिति द्वारा 13 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम दिए ज्ञापन, जिसमें 26 सूत्री मांगों को लेकर अवगत कराया गया था कि कुछ समस्या का समाधान उपखंड अधिकारी के स्तर पर किया जा सकता है। कुछ समस्याओं का समाधान नगरपालिका स्तर पर एवं कुछ समस्याएं है जिनका समाधान राजस्थान सरकार एवं भारत सरकार के स्तर पर किया जा सकता है। उन मांगो को लेकर ज्ञापन का स्मरण पत्र दिया गया एवं जानकारी दी। नवनियुक्त उपखंड अधिकारी अंशु प्रिया जी का समिति द्वारा पुष्पगुच्छ, शॉल, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की तस्वीर भेंट की गई। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सुरेश थिंगर, प्रवीण आलिका, दिनेश हंस, दिनेश भूरावत, गौरव चौहान, धीरू बेरवाल, विजय राणा, रीना राणा, रमिला राणा, सुभाष जैसवार, टीकमचंद जैसवार, लक्ष्मण जैसवार, दिनेश भील आदि उपस्थित रहे।।

