माउंट आबू, सिरोही राजस्थान।

नव नियुक्त SDM का स्वागत किया ,

नगर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल ने नव पदस्थापित उपखंड अधिकारी से भेंट कर उनका स्वागत किया।

उपखंड अधिकारी का माला पहना कर एवं शॉल से अभिनंदन किया।

प्रतिनिधि मंडल ने आबू की समस्या पर चर्चा करी, उन्हें पार्किंग की समस्या के बारे में बताया। साथ ही नगरपालिका बोर्ड के समय प्रस्तावित विकास योजनाओं और पूर्व राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत योजनाओं और उनकी वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई।इस पर उपखंड अधिकारी ने सभी विकास योजनाओं को पर्यावरण की अनुकूलता को ध्यान में रखकर, सभी की सहमति से जनहित में जल्द से जल्द निष्पादित करने की रूपरेखा तैयार करने का आश्वाशन दिया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष नारायण सिंह भाटी पूर्व नगर अध्यक्ष देवी सिंह देवल, जिला सचिव यूसुफ खान , प्रवक्ता नवनीत बंसल, उपाध्यक्ष शैतान सिंह युसूफ खां, भारत सिंह राठौड़, प्रवीण राणा, मुकेश मेघवाल, जगदीश कण्डारा, सुमन कंवर,सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply