V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान ) /

भारत विकास परिषद् पिण्डवाडा द्वारा आज मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भील बस्ती कांटल मे 32 ऐसे परिवारों जिनके मुखिया की मृत्यु हो चुकी है या जिनके माता पिता दोनों की मृत्यु हो चुकी है तथा घर पर केवल विधवा महिला/बच्चे ही हैं उनको 400 किलो खाद्य सामग्री एवं अन्य जरूरत की घरेलू सामग्री वितरित की गयी। सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया की परिषद परिवार द्वारा समय समय पर ऐसे निर्धन व असहाय परिवार का सहयोग किया जाता रहा है भविष्य मे भी इसी प्रकार से सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डा0 दिनेश पुरोहित,शाखा सचिव भवरेश प्रजापत, कोषाध्यक्ष विमल रावल ,विजय प्रकाश गौतम, महेश ओझा ,विजय राज सोनी,भेरा राम कुम्हार,लक्ष्मी नारायण,मनोहरलाल,सुखराज खण्डेलवाल ,जैसा राम भील व ग्रामवासियो का कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग रहा।

Share.
Leave A Reply