V24 NEWS CHANNEL ( सादड़ी/फालना राजस्थान ) ,

*नशे के खिलाफ अमनदीप सिंह की साइकिल यात्रा*

26 राज्यों में 52 हजार गांवों तक पहुंचाया जागरुकता का संदेश,

सादड़ी पहुंचने पर ग्रामीणों ने किया स्वागत,

बेंगलुरु के चिकात्रिपति के रहने वाले अमनदीप सिंह ने नशे के खिलाफ एक अनुठी मुहिम छेड़ी है 2007 में शराब की लत से अपने मामा कि मौत के बाद उन्होंने अपनी अछी-खाची नौकरी छोड़कर नशामुक्ति के लिए जन-जागरूकता का बिड़ा उठाया साइकिल पे सवार होकर अमनदीप ने अब तक 26,राज्यों का सफर तय किया है इस तरह उन्होंने 52,000 हजार गांवों और 35000 हजार स्कुलों में पहुंचकर नशे के दुष्प्रभावो के बारे में लोगों को जागरूक किया यह अभियान उनके लिए आसान नहीं रहा अपनी यात्रा में उन्हें 14 साइकिल,65 टायर और 55 ट्यूब बदलने पड़े करीब 8 लाख रुपये का ख़र्च भी आया लेकिन उन्होंने कभी धन की कमी को अपने मिशन के आड़े नहीं आने दिया अपनी यात्रा के दौरान वे खुद अपना खाना बनाते हैं और स्कूल, मंदिर या गुरुद्वारों में ठहरते हे ।

Share.
Leave A Reply