माउंट आबू, सिरोही राजस्थान।

समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन ।

माउंट आबू : एससीएसटी संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेश थिंगर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने उपखंड अधिकारी गौरव रविंद्र सालुंखे को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन देकर माउंट आबू के वाशिंदों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की।ज्ञापन के अनुसार सफाई कर्मचारियों की भर्ती में वाल्मीकि समाज के 50 से 80 पदों की नियुक्ति करने, सफाई कर्मचारी के नाम पर सफाई सेवक का दर्जा देने, केबिन धारक स्ट्रीट वेंडर को लाईट, पानी की सुविधा के लिए पालिका की ओर से एनओसी जारी करवाने, पट्टे आवंटन कराने, आवासीय भवनों के नवीनीकरण व मरम्मत को लेकर शीघ्र स्वीकृति देने, स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर शौचालय बनाने की स्वीकृति, अंबेडकर भवन निर्माण की पुन: प्रक्रिया आरंभ करवाकर भवन बनवाने, देलवाडा लाल मंदिर से लेकर अचलगढ़, गुरुशिखर तक रोड चौड़ा करने, आरसीसी की सुरक्षा दीवार बनवाने, पालिका में रिक्त पड़े पदों की पूर्ति करने, सुलभ शौचालय में पर्यटकों से की जा रही अवैध वसूली पर अंकुश लगाने, शहर के विभिन्न स्थानों पर मुक्तिधाम में पतरे बदलने, बैठने की व्यवस्था कराने, खराब पड़े बोरिंग की मरम्मत कराने, पोलोग्राउंड की दशा सुधारने, अन्नपूर्ण रसोई को आरंभ कराने, अंबेडकर चौराहे का सौंदर्यकरण कराने, वाल्मीकि समाज के लिए सामुदायिक भवन बनाने समेत विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान करने की मांग की है।प्रतिनिधि मंडल में लक्ष्मण जैसवार, देवेंद्र आलिका, गौरव चौहान, राजकुमार परमार, श्याम दीवाना, मगन चौहान,सूरज मेघवाल, करण कोटिया, दिनेश भील, सुभाष चंद, टीकमचंद, दिनेश भूरावत, छोगाराम सोलंकी, विजय राणा, भैराराम मेघवाल, यशपाल कोरी, हरीश राणा आदि उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply