V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू, सिरोही राजस्थान)
रिपोर्ट किशनलाल,
माउंट आबू। शहर के पातालेश्वर महादेव मंदिर में एससी. एसटी. संघर्ष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि सीतावन बस्ती के नागरिकों को मूलभूत सुविधा ना मिलने पर समस्त एससी. एसटी. समाज बंधु, दलित संगठन, सभी मिलकर धरने पर बैठेंगे। जब तक समाधान नहीं होगा तब तक धरना जारी रहेगा।
बैठक में शहर की अनेकों समस्याओं को लेकर सोमवार को प्रातः 11 बजे उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। आगामी डॉ. अंबेडकर जयंती पर मुख्य समारोह फुटबॉल एवं क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन एवं रंगोली, मेहंदी मांडना, सहित अनेकों प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। बैठक में एससी. एसटी. संघर्ष समिति अध्यक्ष सुरेश थिंगर, राजकुमार परमार, श्याम दीवाना प्रवक्ता, उपाध्यक्ष मगन चौहान, लक्ष्मण जैसवार, महामंत्री देवेंद्र आलिका, कोषाध्यक्ष दिनेश भूरावत, गौरव चौहान, सूरज मेघवाल, करण कोटिया, दिनेश भील, सुभाष चंद, टीकमचंद, छोगाराम सोलंकी, विजय राणा, भैराराम मेघवाल, यशपाल कोरी, हरीश राणा सहित भारी संख्या में एसटी. एससी. समाज बंधु उपस्थित रहे। कोषाध्यक्ष दिनेश भूरावत ने बजट राशि आवक जावक का ब्यौरा दिया। बैठक में सदस्यता अभियान चलाए जाने पर निर्णय लिया।

