V24 NEWS CHANNEL ( सिरोही, राजस्थान) ,
रिपोर्ट : सुरेश पुरोहित ,
उप तहसीलदार शम्भुसिह सोलंकी को गणमान्य लोगो ने माला साफा पहनाकर सेवानिवृति की दी विदाई।
रामसीन तखतगढ कालन्द्री रहे उपतहसीलदार,
भीनमाल विधायक समेत श्रेत्र के गणमान्य लोग रहे मौजूद, सरल स्वभाव सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व की मौजूद लोगो ने की प्रशंसा ,
सिरोही- मंगलवार को कालन्द्री उप तहसील मे कार्यरत उप तहसीलदार शम्भुसिह सोलंकी बीरबलसर जालोर के 34 वर्ष की राजकीय सेवा से निवृत्त होने विदाई समारोह का आयोजन हुआ। समारोह मे भीनमाल विधायक डाॅ समरजीतसिह सिरोही तहसीलदार जगदीश विश्नोई कालन्द्री सरपंच महीपालसिह देवड़ा विप्र फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष टाइगर अशोक राजपुरोहित रामसीन उप तहसीलदार रूपाराम सोलंकी फूगणी सरपंच नैनसिह राजपुरोहित मोहब्बत नगर सरपंच अर्जन सिंह तंवर आदी के अतिथ्य मे आयोजित हुआ। इस दौरान सेवानिवृत्त हुए उप तहसीलदार शम्भुसिह सोलंकी का मौजूद लोगो व सिरोही राजस्व टीम ने माला साफा श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। समारोह का मंच संचालन सुरेश जुगनू वलदरा ने किया। इस दौरान मौजूद लोगो ने उनके कालन्द्री मे करीब 15 महिने की राजकीय सेवा को शानदार व यादगार बताते हुए कहा कि सोलंकी बहुत सरल स्वभाव सादगी और मिलनसार व्यक्तित्व से ओतप्रोत है। साथ ही गौरवशाली 34 वर्ष की राजकीय सेवा की सहराना करते हुए बधाई थी। सोलंकी दासपा पुनासा दातीवास आदी जगह सेवाए दी ओर रामसीन तखतगढ और कालन्द्री मे उप तहसीलदार के रूप मे सेवाए दी। उनके दो पुत्र जो बडा बेटा दिल्ली मे यूपीएससी की तैयारी कर रहा है और छोटा बैठा फिलहाल आरएएस मैन्स की परीक्षा दी है। मौजूद लोगो ने उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ की कामना की। इस दौरान भाजपा नेता छगनलाल फाचरीया कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष ईश्वर पुरोहित खीमसिह परमार हंसाराम घांची विप्र फाउंडेशन सिरोही के जिला उपाध्यक्ष सुरेश पुरोहित वलदरा सुरेश पटेल हिम्मत सिंह झाला माधुसिह गोकूल देवासी महेन्द्र सिंह गणपत सिह पुखराज अशोक माली बुधाराम बद्रीनारायण राजुराम प्रवीण माली रमेश गोयल रमेश माली समेत श्रेत्र के गणमान्य लोग और राजस्व टीम सिरोही के सदस्य मौजूद रहे।

