V24 NEWS CHANNEL (किशनलाल) ,
सिरोही, राजस्थान।
आबू रोड क्षेत्र के सियावा ग्राम पंचायत में नि:शुल्क महिला रोग परामर्श एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन।
मंगलवार/दिनांक:- 31-12-2024,
सीमेंस हेल्थनियर्स द्वारा एक सी एस आर पहल कार्यान्वयन भागीदार एवं ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू एवं आबू रोड़ के सौजन्य से नि:शुल्क महिला रोग परामर्श एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन सियावा ग्राम पंचायत में किया गया। ग्लोबल हॉस्पिटल से पधारे महिला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पियूषी शर्मा द्वारा 104 मरीजों को जांच कर उचित परामर्श दिया गया। इस शिविर में विशेष गर्भाशय और स्तन में गांठ से सम्बंधित मरीजों के लाभ लिया| 22 ओपरेशन से सम्बंधित रोगियों को ग्लोबल हॉस्पिटल, माउंट आबू रेफर किया गया| इस शिविर में बी.के. अर्चना बहन, डॉ अशोक दवे सरपंच दोला राम, उपसरपंच बसुरा राम, कालूराम, हंसाराम राना, जे.पी. सिंह एवं सभी ग्रामवासियों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ |


