सिरोही, राजस्थान।

सिरोही जिले के पाड़ीव गांव में एक पैंथर (लैपर्ड) पिछले चौबीस घंटों से खेत में लगे बाड़ के तार में फंसा हुआ है। घटना की जानकारी तब मिली जब एक किसान सुबह अपने खेत पर पहुंचा।
वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पैंथर को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास शुरू किए। सिरोही के अधिकारियों ने जाधेपुर और उदयपुर से विशेष सहायता मांगी है।
“बढ़ रही हैं पैंथर की घटनाएं”
हाल ही में माउंट आबू में भी पैंथर के मानव बस्ती में घुसने की घटना सामने आई थी, जब एक पैंथर ने एक घर में घुसकर श्वान पर हमला कर दिया। हालांकि, मकान मालकिन के समय पर पहुंचने से श्वान को बचा लिया गया।
गौरतलब है कि पैंथर के मानव आबादी में आने की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंता का विषय बनती जा रही हैं। वन विभाग की टीम ऐसे मामलों से निपटने के लिए प्रयासरत है।वन्यजीव विशेषज्ञों के अनुसार, यह घटनाएं जंगलों में खाद्य स्रोत की कमी और मानव क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण का परिणाम हो सकती हैं।
