सिरोही, राजस्थान ।
(रिपोर्ट किशनलाल ),

मुनिराज फॉर्म हाउस, गुलाबगंज टोकरा में जिला टेबल टेनिस संघ, सिरोही के तत्वाधान में जिला वेटरन टेबल टेनिस कमेटी के समस्त पदाधिकारियों की AGM सम्पन्न हुईं ।
पंकज सिंह गहलोत अध्यक्ष एवं महेंद्र सिंह गहलोत सचिव की अध्यक्षता में सर्व साधारण बैठक का आयोजन हुआ। महेंद्रसिंह उमट एवँ नरेन्द्र सिंह भाटी द्वारा मंच संचालित किया गया। सर्वसाधारण बैठक प्रारंभ होने के पूर्व संघ मैं नव सदस्यों में शुमार अजयसिंह भाटी , उम्मेद सिंह भाटी, पथिक रावल को नरेंद्र सिंह देवड़ा, नटवर सिंह घड़िया एवँ थानसिंह देवड़ा , अश्विन सिंह चौहान आजरी द्वारा माल्यापर्ण कर उनका बहुमान किया एवं शपथ प्रदान करवाई गई। महेंद्र उमट ने बताया सिरोही जिले कि खिलाड़ियों द्वारा टेबल टेनिस की विभिन्न प्रतियोगिता एवँ विभिन्न वर्गों में अपना दमखम दिखाते हुए पदकों का शतक पूरा कर नया अध्याय लिखा जा चुका है एवँ वर्तमान मैं पदकों की संख्या कुल 150 हो गई है। उमट टेबल टेनिस अकादमी की खिलाड़ी आराध्य सैनी द्वारा राजस्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लगातार सातवीं बार तृतीय प्राप्त करने पर एवं आराध्या सैनी को भीखसिंह देवड़ा एवँ पंकज सिंह गहलोत, निरंजन शर्मा, द्वारा बधाई संदेश एवं मोमेंटो ,प्रमाण पत्र, प्रदान कर बहुमन किया गया। राजस्थान राज्यस्तरीय वेटरन टेबल टेनिस प्रतियोगिता सिरोही जिले में करवाने हेतु डोनेशन राशि के अथक प्रयास पंकज सिंह गहलोत, अध्यक्ष, एवं नटवर सिंह घड़ियां एवं महेंद्र सिंह गहलोत ,सचिव द्वारा किया गया उसी कड़ी में भवानी सिंह धाधीया, कैलाश सिंह मेड़तिया, एवं शैतान सिंह देवड़ा, मार्बल एवं ग्रेनाइट व्यवसाई जालौर से एवं पथिक रावल उक्त बैठक में पधारे। आप मेहमानों का स्वागत पंकज सिंह गहलोत, उम्मेद सिंह भाटी, स्वरूप सिंह भाटी, प्रद्युम्न सिंह भाटी द्वारा साफा पहना कर किया एवं सुरेन्द्र सिंह देवड़ा, अखलेश गहलोत, खेताराम कुमावत, धर्मेंद्र सिंह उमट , शैलेन्द्र सिंह, द्वारा माल्या अर्पण कर बहुमान किया गया एवं भीख सिंह देवड़ा, किशन प्रजापत, अजय सिंह भाटी, प्रभुराम सतपाल रारीया द्वारा मोमेंट एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर बहुमन किया गया। जालौर मार्बल एवं ग्रेनाइट एसोसिएशन व्यवसाई द्वारा जिला टेबल टेनिस संघ सिरोही को संघ को अपनी स्वेच्छा से उक्त राजस्थान राज्यस्तरीय प्रतियोगिता करने हेतु की सहयोग राशि प्रदान की गई ,एवं *पथिक रावल, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, लंदन द्वारा इक्कावन हजार रुपए* की सहयोग राशि प्रदान की गई। उक्त सभी संघ सदस्यों द्वारा कर्तल ध्वनी से तालियों से खुशी का इज़हार किया गया। उक्त बैठक में वित्तीय कमेटी एवं अनुशासात्मक कमेटी ,एवँ चयन कमेटी, प्रतियोगिता मैनेजमेंट कमेटी का गठन किया गया । संघ संयुक्त सचिव धर्मेंद्रसिंह उमट एवँ अखलेश सिंह गहलोत ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता को कैश प्राइज देकर सम्मानित करने का सुझाव रखा गया।महेंद्र सिंह गहलोत ,सचिव ने वेटरन जिला स्तरीय टूर्नामेंट शीघ्र करने का, वेटर्न टेनिस कमेटी का गठन एवँ विस्तार कर बेठक करना, वेटरन खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भेजने उनकी पहली प्राथमिकता रहेंगी। पंकज गहलोत अध्यक्ष जिला वेटरन टेबल टेनिस कमेटी द्वारा संघ के समस्त पदाधिकारी एवँ सदस्यों के लिए अति शीघ्र 30 ट्रैक-सूट प्रदान करने की घोषणा की गई है । सिरोही जिले में यथाशीघ्र राजस्थान राज्य स्तरीय टेबल टेनिस रैंकिंग प्रतियोगिता एवं मास्टर वेटरन टेबल टेनिस प्रतियोगिता बड़े ही धूमधाम से करवाने का निर्णय एवँ आश्वासन प्रदान किया गया। सभी पदाधिकारी ने तालियां बजाकर उक्त निर्णय का स्वागत किया गया ।नव नियुक्त सदस्य अजयसिंह भाटी, उम्मेद सिंह भाटी पथिक रावल, दिग्पाल कोठारी, प्रद्युम्न सिंह भाटी ने संघ में अपना जो भी सहयोग होगा उक्त प्रतियोगिता के लिए प्रदान करने का तन मन धन से सहयोग देने का आश्वासन प्रदान किया गया। बैठक के पश्चात दोपहर मैं स्वरुचि भोजन एवँ जलपान का आयोजन किया गया। महेंद्रसिंह उमट, नरेंद्रसिंह भाटी पंकज गहलोत ,अध्यक्ष, महेंद्र सिंह गहलोत, सचिव द्वारा सभी सदस्यों को मीटिंग में उपस्थित रहने के लिए धन्यवाद प्रदान कर बैठक समाप्त की गई।
