*भाजपा ने वीर बाल दिवस पर किया कार्यक्रम आयोजित*

माउंट आबू।

भाजपा नगर मंडल द्वारा गुरुवार को गुरु गोबिन्द सिंह जी के साहिबजादों को समर्पित, ‘वीर बाल दिवस’ कार्यक्रम के तहत भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल एवं महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रज्ञा चौरसिया ने वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि गुरु परंपरा ने हमें, सभी को एक समान भाव से देखना सिखाया है और संविधान भी हमें इसी विचार की प्रेरणा देता है। वीर साहिबजादों का जीवन हमें देश की अखंडता और विचारों से कोई समझौता ना करने की सीख देता है और संविधान भी हमें भारत की प्रभुता और अखंडता को सर्वोपरि रखने का सिद्धांत देता है। हमारे लोकतंत्र की विराटता में गुरुओं की सीख है, साहिबजादों का त्याग है और देश की एकता का मूल मंत्र है। कार्यक्रम में कार्यकम उपाध्यक्ष सुनील आचार्य, मांगीलाल काबरा, प्रज्ञा चौरसिया, लक्ष्मण सिंह ने सम्बोधित किया। महामंत्री मांगीलाल काबरा ने कहा “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वीर बाल दिवस को ‘राष्ट्रीय बाल दिवस” घोषित किया गया यह सराहनीय है।कार्यक्रम के अंत में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुछ दिन पूर्व जयपुर हाइवे पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में जिन लोगों मृत्यु हुई, उन्हें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी एवं संख्या में कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

Share.
Leave A Reply