V24 NEWS CHANNEL (सिरोही, राजस्थान ) ,

पिण्डवाडा, 23 दिसम्बर ,

भारत विकास परिषद् शाखा पिण्डवाडा द्वारा ग्राम पंचायत वरली के राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय साबेला, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उपला साबेला व राजकीय प्राथमिक विद्यालय उबरी पानी (साबेला) के कुल 118 विधार्थियों को स्वेटर वितरित किये गये. परिषद के सेवा प्रकल्प प्रभारी गोविन्द सिंह चौधरी ने बताया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी परिषद शाखा पिण्डवाड़ा की ओर से 500 स्वेटर वितरित करने के लक्ष्य के अन्तर्गत आज राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय साबेला के 48, राजकीय प्राथमिक विद्यालय उपला साबेला के 32 व राजकीय प्राथमिक विद्यालय उबरी पानी (साबेला) के 38 कुल 118 विधार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए। इस प्रकार इस वर्ष परिषद् द्वारा अब तक 749 स्वेटर वितरित किए जा चुके हैं जो निर्धारित लक्ष्य का 150 प्रतिशत है। उक्त कार्यक्रम के अवसर पर परिषद के जसवंत सिंह चौहान द्वारा सभी विधार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित विधालय में शिक्षा ग्रहण करने एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने हेतु प्रेरित किया गया साथ ही माता-पिता व गुरुजनों का सम्मान करने व उनके मार्गदर्शन में संस्कारित शिक्षा अर्जीत करने पर ज़ोर दिया गया। नए स्वेटर पाकर सभी विधार्थी बहुत खुश थे I संस्था प्रधान व विद्यालय स्टाफ द्वारा परिषद् का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर परिषद के डॉ रमेश खण्डेलवाल, गोविन्द सिंह चौधरी, भेराराम कुम्हार, जसवंत सिंह चौहान तथा विद्यालय के अश्विन खण्डेलवाल, दिनेश कुमार, ललिता कुमारी, सोनू मीणा, ममता मीणा, लीला रेगर, नीलम ड़ामोर, राजकुमारी मीणा, सोनाराम, साहिबाराम, चुगा राम, रेशमी कुमारी, लक्ष्मण राम, गीता मीणा, आदि शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे.

Share.
Leave A Reply