V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान) ,

*आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में मातृभाषा गौरव जागरण पुस्तक का विमोचन किया गया*

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक नांदिया में मातृभाषा गौरव जागरण अभियान सप्ताह के अंतर्गत प्रबंध समिति और सज्जनशक्ति के सान्निध्य में मातृभाषा गौरव पुस्तक का विमोचन किया गया।प्रधानाचार्य रमेश कुमार भाटी ने बताया कि मां,मातृभूमि और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं है। मातृभाषा बालक को व्यवहार कुशल,शिष्टाचारयुक्त,संस्कारवान एवं सामाजिक बनाती है।मातृभाषा पीढ़ी दर पीढ़ी में संस्कृति का वाहक होती है।इस अवसर पर आचार्य लक्ष्मण सेन,प्रवीण गर्ग,हितेश कुमार,भावेश घांची,नारायण माली,रामाराम,मीनाक्षी देवी,अशोक कुमार,दरजाराम,अशोक प्रजापत,दलाराम,दलजीत,मनीषा, कृष्णा,रणजीत गर्ग,अरविंद देसाई,श्रवण सिंह विशनाराम उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply