माउंट आबू, सिरोही राजस्थान ।
मेडिटेशन करने से उत्पन्न होती है हीलिंग एनर्जी – बीके शशि प्रभा
माउंट आबू, 21 दिसम्बर।
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके शशिप्रभा बहन ने कहा कि विश्व में बढ़ते तनाव को लेकर ध्यान जीवन की प्राथमिकता बन गया है। मेडिटेशन ध्यान करने से मन में हीलिंग इनर्जी उत्पन्न होती है जो तनावजन्य विचारों पर अंकुश लगाने में सहायक बनती है। वसुधैव कुटुम्बकम की भावना के साथ सामुहिक स्तर पर मेडिटेशन करने से मनुष्यों को विकृतियों से मुक्त होने की शक्ति प्राप्त होती है। वे शनिवार को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पांडव भवन में आयोजित ध्यान कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थी।उन्होंने कहा कि मन को दुरुस्त करने के लिए मन में उपचारक शक्ति मौजूद है उसके लिए स्वयं में निहित आंतरिक शक्तियों को जागृत करने की आवश्यकता है। जिसके लिए निरंतर ध्यान करने की आदत बनानी चाहिए। विशेषकर सूर्याेदय से पूर्व ध्यान करने का सबसे उत्तम समय है जब वातावरण शान्त होता है, ऐसे समय पर स्वयं के मन को एकाग्र कर परमसत्ता परमात्मा से बुद्धियोग जोडऩे पर मन की उपचारक शक्ति को बल मिलने लगता है। जिससे कठिनतम चुनौतियों के समय भी मन की एकाग्रता को कायम रखा जा सकता है।वरिष्ठ राजयोग प्रशिक्षिका बीके शीलू बहन ने कहा कि मेडिटेशन करने से सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है। वैचारिक शक्ति प्रबल होती है। निरंतर ध्यान करने से मानसिक, शारीरिक व व्यवहारिक स्वास्थ्य को नई दिशा मिलती है जिससे न केवल स्वयं का जीवन ऊर्जावान बनता है बल्कि पारिवारिक व सांप्रदायिक संबंधों में भी समरसता की वृद्धि होती है। राजयोग प्रशिक्षिका बीके ऊर्वशी ने कहा कि मेडिटेशन की सही विधि मालूम होनी चाहिए। दिन में एक घंटे में एक मिनट का मेडिटेशन करने से भी मन की सारी थकान दूर होती है। मन ईश्वरीय ऊर्जा से भर जाता है जिससे कार्यक्षमता भी बढ़ती है।विश्व शान्ति के लिए किया गया ध्यानविश्व ध्यान दिवस पर संगठन के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय पाडंव भवन में सवेरे साढे तीन बजे से ही ध्यान के कार्यक्रम आरंभ हो गए। जिसके चलते शान्ति स्तंभ, मेडिटेशन सभागार, तपस्या स्थली कुटिया, साधना केंद्र व सार्वभौमिक सभागार में दिन भर ध्यान के कार्यक्रम चलते रहे। इसी तरह से संगठन ज्ञान सरोवर सरोवर अकादमी परिसर में भी राजयोगी भाई-बहनों ने सामुहिक रूप से ध्यान करते हुए विश्व शान्ति की कामना कर मेडिटेशन किया।
मेडिटेशन करने से उत्पन्न होती है हीलिंग एनर्जी – बीके शशि प्रभा

