माउन्ट आबू, सिरोही राजस्थान।

*केंद्रीय विद्यालय में मनाया संगठन का स्थापना दिवस*

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय आबूपर्वत में केंद्रीय विद्यालय संगठन का 62वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सुधांशु सिंह, उप महानिरीक्षक, प्रशिक्षण, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, आबू पर्वत विशिष्ठ अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीति तिवारी एवं प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के प्राथमिक विभाग द्वारा रेखा व्यास के निर्देशन में केंद्रीय विद्यालय गीत ‘भारत का स्वर्णिम गौरव केंद्रीय विद्यालय लायेगा’ पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर केंद्रीय विद्यालय के गौरव का जीवंत चित्रण किया।समारोह में विद्यार्थियों द्वारा अतिथियों के स्वागत हेतु मंगलाचरण किया उसके पश्चात अलग अलग समूहों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें मधु चारण एवं सविता दहिया के निर्देशन में मणिपुरी डांस, रेखा व्यास के निर्देशन में राजस्थानी डांस एवं गिरिजा शर्मा के निर्देशन में एरोबिक योग डांस की शानदार प्रस्तुति दी गई। इस दौरान छात्र राघवेन्द्र सिंह द्वारा भाषण प्रस्तुत किया ।मुख्य अतिथि सुधांशु सिंह ने बताया केंद्रीय विद्यालय संगठन शिक्षा के क्षेत्र में नए-नए परिमाण स्थापित कर रहा है फिर चाहे वो परीक्षा परिणाम हो या अन्य पाठ्य सहगामी गतिविधियाँ| प्राचार्य ओम प्रकाश जाखड़ ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि देश भर में 1256 विद्यालयों में पंद्रह लाख से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययनरत है । जिसके अलावा संगठन के तीन विद्यालय मॉस्को, तेहरान, एवं काठमांडू में भी अपनी सेवाएं दे रहे है। प्राचार्य ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय 15 दिसंबर 1963 में प्रारंभ हुआ। केंद्रीय विद्यालय संगठन का सफर अब अपने 63 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है| प्राचार्य ने बताया की आबूपर्वत स्थित यह केंद्रीय विद्यालय 1979 में खुला था| विशिष्ठ अतिथि प्रीति तिवारी ने बताया कि उनकी भी शिक्षा केंद्रीय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से हुई है और यहां आकर उन्हें अपने उन पुराने दिनों की यादें ताजा हो गई है।कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व छात्र जो आज विभिन्न व्यवसायों से जुड़े हैं एवं प्रतिष्ठित पदों पर आसीन है की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इन विशेष आमंत्रित सदस्यों ने विद्यालय पहुंचकर जहां अपनी यादें ताजा की वहीं अपने अनुभव भी साझा किए। जिनमें एडवोकेट भूपेंद्र जैन, व्यवसाई भंवर लाल, पत्रकार संघ जार के अध्यक्ष उम्मेद सिंह, संजय अग्रवाल सहित सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आबूपर्वत के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोगो ने भाग लिया जिनमें डॉ ए के शर्मा, शाहीन सिद्दीकी, प्रशांत क्षोत्रिय, किशन सिंह, बबिता देवी, प्रेमा राम देवासी सहित कई लोग उपस्थित रहे | कार्यक्रम में विद्यालय में अपने सेवाएं देकर सेवानिवृत हुए गंगा थिंगर, रेखा अग्रवाल, नगाराम मेघवाल ने भी विद्यालय से जुड़े प्रसंगों को बताया। कार्यक्रम में बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों सहित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ठ योगदान देने वाले छात्रों का सम्मान किया गया।शिक्षिका मानसी दत्ता एवं वरिष्ठ शिक्षक मगनाराम माली के सहयोग से छात्रा सौम्या और सृष्टि ने मंच संचालन किया। इस दौरान देवेंद्र सिंह, संजय कुमार, राकेश आढा, नवरत्न, जीतराम, आनंद अंबुज, अंजलि सांचा, ओमप्रकाश खटीक, सोनाली राणा, संदीप कुमार, सहित सभी शिक्षक मौजूद थे।

Share.
Leave A Reply