पिंडवाडा, सिरोंही , राजस्थान।

ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव में मॉडल स्कूल झाड़ोली के छात्रों ने बाजी मारी।

कार्यालय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल झाड़ोली ब्लॉक पिंडवाड़ा |

संस्था प्रधान श्याम सुन्दर व्यास ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के छात्रों ने प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक खुशवंत कुमार माली के निर्देशन में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव बाबूलाल शिवलाल जोगातार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिंडवाड़ा में सहभागिता कर विभिन्न विधाओं में स्थान प्राप्त किए | थिमितीक विधा विज्ञान मॉडल में छात्र रोहित माली व वैभव सुथार संयुक्त रूप से प्रथम, कहानी लेखन में साक्षी राजपुरोहित प्रथम तो कविता लेखन में युक्ति कुमारी द्वितीय स्थान तो वही सामूहिक लोक गायन में छात्रा ध्याना व गुनगुन सिंह संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे | प्राचार्य मय विद्यालय परिवार ने सभी को जिला स्तरीय युवा महोत्सव हेतु अग्रिम मंगलकामनाएं दी | इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य जितेंद्र रावल, राम सिंह सैनी तथा मनोहर सिंह, हीरालाल दहिया,प्रकाश पूरी, गंगा सिंह, मुकेश कुमार,चेतन कुमार, मुबारक हुसैन सह समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे .

Share.
Leave A Reply