V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा, सिरोही राजस्थान) ,

भक्ति संगीतकार कुमार चटर्जी ने मां सरस्वती की उपासना की, तो रावल ब्रहम्माण रोई परगना सेवा संस्थान ने किया स्वागत ।

रिपोर्ट खेताराम परिहार पिंडवाड़ा नांदिया,

पिण्डवाडा 4 दिसम्बर -2024 ,

समीपवर्ती ग्राम अजारी के मारूकुण्डेष्वर धाम पर देश के प्रख्यात भक्ति संगीतकार कुमार चटर्जी अपने साथियों के साथ मां सरस्वती दर्षनो के लिए बुधवार को मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां पर रावल ब्रहम्माण रोई परगना सेवा संस्थान के पदाधिकारीयों ने माल्यापर्ण व साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ मंदिर की धार्मिक महत्त्वता के बारे में जानकारी दी। वही भक्ति संगीतकार कुमार व उनकी टीम मंदिर के महत्तव को जानकार बहुत हर्शित हुई। वही संगीतकार कुमार व उनकी उनकी टीम ने मंत्रोच्चार के साथ भाव विभारे होकर मां सरस्वती की उपासना की। वही कुमार चटर्जी, एक बेहतरीन गायक। वे संगीत में महारत और ईश्वर के प्रति अटूट भक्ति का मिश्रण करते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व में एक बेहद पसंद किए जाने वाले रवैये और शांत स्वभाव की छवि उभरती है। पिछले दो शकों में उन्होंने हिन्द, गुजराती और बंगाली में भजन और उर्दू में ग़ज़लें प्रस्तुत करने की अनूठी शैली में महारत हासिल कर ली है। उनका जन्म बंगाली परिवार में हुआ था। 7 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता के जाने-माने शास्त्रीय संगीतज्ञ अमिय चट्टोपाध्याय से संगीत सीखना शुरू किया। उन्होंने इलाहाबाद प्रयाग संगीत समिति से संगीत में मास्टर डिग्री, एम.एम.यू.एस. प्राप्त की। कुमार चटर्जी को संगीत प्रवीण की उपाधि दी गई है साथ ही उन्होंने संगीत निपुणता भी हासिल की और इलाहाबाद प्रयाग संगीत समिति से श्तबला प्रभाकश् की उपाधि भी प्राप्त की। उन्होंने छह साल तक कथक नृत्य सीखा है। संगीत में महारत के अलावा, भगवान के प्रति उनकी अटूट भक्ति है। इस अवसर पर सुरेष कुमार रावल कांग्रेस नगर अध्यक्ष, मनोज रावल अजारी, महेन्द्र कुमार रावल अजारी, सीताराम रावल, जयंतिलाल रावल सारणफली, लल्लुराम रावल सहित अन्य लोंग उपस्थित थें।

Share.
Leave A Reply