V24 NEWS CHANNEL (रोहिडा, सिरोही राजस्थान),

रोहिड़ा के समीप समीपवर्ती गांव भारजा के आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक विद्यालय भारजा में बाल वर्ग और किशोर वर्ग प्रतिभा प्रोत्साहन परीक्षा की मीडिया प्रभारी भरत कुमार ने जानकारी देकर बताया कि जो परीक्षा चार चरणों में होती है उसका तृतीय चरण का हुआ आयोजन ।

प्रमुख श्रीमान राहुल जी ने बताया कि सभी भैया बहनों ने पूर्व तैयारी के साथ में बड़े उत्साह के साथ में परीक्षा दी। इस परीक्षा के माध्यम से पांचवी और आठवीं बोर्ड की पूर्व तैयारी होती है एवं भैया बहनों को संपूर्ण सिलेबस की जानकारी प्राप्त होती है एवं इसके माध्यम से वह बोर्ड के परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सके उसका पूरा अभ्यास इस परीक्षा के दौरान करवाया जाता है चारों चरणों के पूर्ण होने के बाद में इनकी एक संपूर्ण परीक्षा जिला स्तर पर की जाती है जिसमें की प्रथम व द्वित्तीय स्थान पर आने वाले अभ्यर्थियों को पारितोषिक से सम्मानित किया जाता है

Share.
Leave A Reply