V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा / सिरोही, राजस्थान) ।

नई झाड़ोली (पिंडवाड़ा) : पिंडवाड़ा पंचायत समिति के झाड़ोली पंचायत के वार्ड नंबर 13 में बारिश के दिनों में सीसी रोड पर जल भराव होने से वार्ड के लोगों को परेशानी का सामने करना पड़ता है।

झाड़ोली पंचायत के वार्ड नंबर 13 के वासियों ने बताया कि 9 साल पहले झाड़ोली से राजपुरा जाने वाली मार्ग पर्व सीसी रोड का निर्माण हुआ था । लेकिन ठेकेदार द्वारा सीसी रोड निर्माण में सीसी रोड़ का ढलान सही ढंग से नहीं दिया गया, जिसके कारण बारिश के मौसम में सीसी रोड के बीच में बहुत घुटनों तक जल भराव हो जाता है। सीसी रोड पर कई दिनों तक रोड के बीच जल भराव पड़ा रहता है । जल भराव का निकास मार्ग भी नहीं है । क्योंकि सीसी रोड सही ढंग से नहीं बनाने के कारण बारिश के पानी का निकास नहीं हो पाता है और जल भराव पड़ा रहता है। जिसकी वजह से मच्छर पनपने लगते है और मौसमी बीमारियां भी फैलने का अंदेशा बना रहता है।

यह सीसी रोड मार्ग झाड़ोली ग्राम पंचायत के राजपुरा गांव को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग है। दिनभर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रहती है। पानी भराव में से वाहन गुजरते है तो कीचड़ भी फैलता है , गंदगी का आलम बन जाता हैं।

वार्ड के बच्चे आसपास के राजकीय , निजी स्कूलों में पढ़ने जाने के लिए भी इस मुख्य मार्ग से ही जाते है, छोटे छोटे बच्चो को पानी भराव में होकर निकलना पड़ता है । कई बार छोटे बच्चे और महिलाएं पानी भराव से निकलते समय जल भराव में ही गिर जाते है। वार्ड की महिलाएं बताती है कि बारिश मौसम में वे जल भराव में से निकलते वक्त कई बार गिर चुकी है।

वार्ड वासियों का कहना है कि झाड़ोली पंचायत के वार्ड 13 में और गांव की गलियों में जो पहले सीसी रोड निर्माण करवाए गए थे वहां पर कई जगह गलियों में पंचायत द्वारा सीसी रोड दुबारा भी बनवा दिया गया है । लेकिन यह मुख्य मार्ग होने की बावजूद भी पंचायत प्रशासन द्वारा इस मार्ग पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब देखना यह होगा कि पंचायत प्रशासन, अधिकारी, जनप्रतिनिधि कब तक इस मार्ग पर नए सीसी रोड का निर्माण करवाते है । जिसके वार्ड वासियों की समस्या का समाधान हो जाएं ।

Share.
Leave A Reply