V24 NEWS CHANNEL (जावाल, सिरोही/राजस्थान);
V24 न्यूज चैनल संवाददाता/ चौथमल सुर्याल ,
*संविधान दिवस मनाया*
कस्बे जावाल में आज 75वें संविधान दिवस के उपलक्ष में अम्बेडकर सर्किल पर संविधान दिवस मनाया गया ,
सर्वप्रथम बाबा साहब की प्रतिमा पर पूर्व 22 परगना अध्यक्ष भीमारामजी मेघवाल , द्वारा माल्यार्पण किया गया, साथ हीं उपस्थित गणमान्य नागरिकों, जिनमे पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तेजारामजी मेघवाल , भाजपा नगर कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह जी, भाजपा सोसल मिडिया प्रभारी ईश्वर लाल राठौर,सेवानिवृतत प्रधानाचार्य पोपट लालजीराठौड़ ,केसाराम मेघवाल, गोविन्द भाटी, प्रागारामजी राठौड़, नगारामजी परमार, मेघ मानव सेवा समिति के सदस्य हँसाराम मनोरा, टीलाराम राठौड, छगन लाल परमार, खुसाल परमार, अशोक परमार, आदि उपस्थित सभी सदस्यों द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया ततपश्चात सभी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते हुए, बाबा साहब के आदर्शो पर चलते हुए, संविधान की पालना करने एवं संविधान को बचाये रखने का संकल्प लिया गया, एवं बाबा साहब को विनम्र श्रदांजलि दी, एवं संविधान दिवस की हार्दिक बधाईया दी

