V24 NEWS CHANNEL (कालंद्री, सिरोही/राजस्थान) ;

*सविधान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता,प्रभात रैली निकाली गई व एक पौधा माँ के नाम रोपा गया*

कालन्द्री: नेहरू युवा केन्द्र सिरोही (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) भारत सरकार के तत्वाधान में युवा अधिकारी राजेन्द्र जाकंड के दिशा निर्देश पर नेहरू युवा मंडल कालन्द्री के सहयोग से 26 नवम्बर को सविधान दिवस पर प्रश्नोतरी व निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई।जिसमे मुख्य अतिथि शम्भूसिहं राजपुरोहित नायाब तहसीलदार उप तहसील कार्यालय कालन्द्री ने बाबा साहेब के तस्वीर पर पुष्प अर्जित कर बताया की26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा अंगीकृत किया गया था और यह 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ। इसको अंगीकृत किये जाने के समय, संविधान में 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थीं और इसमें लगभग 145,000 शब्द थे,जिससे यह अब तक का अंगीकृत किया जाने वाला सबसे लंबा राष्ट्रीय संविधान बन गया ।

वही विशेष अतिथि रमेश माली एडवोकेट जिला एवं सेशन न्यायलय (कचहरी) जिला सिरोही ने बताया की विश्व मे बड़ा एवं सुंदर सविधान भारत मे है देश मे विभिन्न जातियो विभिन्न बोलियों विभन्न वर्गों को पिरोने का कार्य सविधान ने किया है।वही डॉ वचनाराम प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय कालन्द्री ने बताया संविधान भारत का सर्वोच्च कानून है। यह एक लिखित दस्तावेज है जो सरकार और उसके संगठनों के मौलिक बुनियादी संहिता, संरचना, प्रक्रियाओं, शक्तियों और कर्तव्यों और नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों का निर्धारण करने वाले ढांचे को निर्धारित करता है।

वही प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि.कालन्द्री अमृत माली ने सभी युवक युवतियो को बाबा साहेब की संगर्ष करने की जीवनी अवश्य पढ़ने समझने की अपील की गई। इस मौके पर नटवरसिंह सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा बाबा साहेब ने गुलाम वंश की परम्परा खत्म कर दी पूर्व राजा के कोख के जन्मा पुत्र ही राजा बनता अब प्रजा के चयन से बनता है वोट का अधिकार दिया है। प्रश्नोतरी हुई जिसमें कशिश,विक्रम पुरोहित,भरत कुमार को सम्मानित किया गया और एक पौधा माँ के नाम पर पौधारोपण किया गया और प्रभात रैली निकाल कर बाबा साहेब के नारों से सविधान जिंदाबाद के मधुर वाणियो से बस स्टैंड पर रैली निकाली गई।वही नेहरू युवा महिला मंडल अध्य्क्ष सानिया कुंवर ने उद्देशिका (शपथ) दिलाई गई। और निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक केवलराम,श्रवणकुमार ने प्रथम दीपक द्वितीय मानसी तृतीय पारस विजेता रहे।आयोजित नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष हसमुख कुमार व मौके पर डॉ चंद्रेश सहायक आचार्य,वचनाराम सहायक आचार्य,स्वास्थ्य कर्मी प्रभाराम घांची,शिक्षका लता कुंवर,शेल सिह,विसाराम,उकाराम,नरेश खत्री,माया,ईशा जोशी,भाग्यश्री,के साथ युवा मंडल की टीम व ग्रामीण क्षेत्र में सविधान दिवस पर सफल आयोजन हुआ।

Share.
Leave A Reply