V24 NEWS CHANNEL (माउंट आबू, सिरोही/राजस्थान) ;

पी एम श्री केन्द्रीय विद्यालय आबू पर्वत में एनसीसी दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य श्री ओमप्रकाश जाखड़ , वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती मीना गोयल, मगनाराम माली, देवेंद्र सिंह तथा गिरिजा शर्मा उपस्थित रहे।एनसीसी केयर टेकर ऑफिसर श्री पी आर गरासिया के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने केक काटकर, एनसीसी गीत “हम सब भारतीय हैं ” गाकर तथा एनसीसी कैडेट प्रियांशु बेरवाल के नेतृत्व में शानदार परेड करके दिवस की शुरुआत की।अंत में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति , पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण पर पोस्टर बनाएं ।

कैडेट निशा और कशिश डाबी द्वारा एनसीसी का परिचय दिया गया साथ ही मंच संचालन किया गया। प्राचार्य श्री ओमप्रकाश ने कैडेट को अच्छे नागरिक बनने और देश सेवा का आह्वान किया। मगनाराम माली ने एनसीसी कैडेट्स की विशेषताओं को बताया । श्री पी आर गरासिया ने विभिन्न सरकारी सेवाओं में एनसीसी की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ अध्यापिका श्रीमती मीना गोयल द्वारा दिया गया।

Oplus_131072
Share.
Leave A Reply