V24 NEWS CHANNEL ( पिंडवाड़ा, सिरोही / राजस्थान) ,

ब्यूरो रिपोर्ट , V24 न्यूज चैनल ।

पिंडवाड़ा के समीपवर्ती सिवेरा रोड पर स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नई झाड़ोली में आए दिन असामाजिक तत्व विद्यालय संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है ।

प्रधानाध्यापक ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय गेट का ताला असामाजिक तत्व तोड़ देते है जिसके कारण विद्यालय का गेट खुला पड़ा रहने से मवेशी विद्यालय परिसर में प्रवेश कर पेड़ पौधों को नुकसान पहुंचा देते है और वृक्षारोपण अभियान के तहत लगाए गए पौधो को नष्ट कर जाते है। पौधों की रक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगे थे वो भी तोड़ दिए है, मवेशियों ने पौधों को काफी नुकसान पहुंचाया है। कई बार नया ताला लगाया गया है लेकिन बार बार तोड़ दिया जाता है।यहां तक कि विद्यालय परिसर में बना पानी का हौज भी असामाजिक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया है , नल भी तोड़ दिया है।


प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के अध्यापकों ने बताया कि पहले विद्यालय में चोरी की घटनाएं भी हो चुकी हैं, तब विद्यालय के ऑफिस कक्ष का ताला तोड़कर ऑफिस अलमारी को भी तोड़ दिया था , आज भी अलमारी की स्थिति क्षतिग्रस्त ही है ।

चोरों ने विद्यालय परिसर बरामदे में लगी रेलिंग को भी तोड़ दिया है। शिकायत भी दर्ज करवाई गई थी, लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों ही है। अब देखना यह होगा कि शिक्षा विभाग, प्रशाशन , जनप्रतिनिधि विद्यालय की सुध लेता है या नहीं ? या भी फिर ऐसे भी असामाजिक तत्त्वों के भेंट चढ़ते रहेंगे राजकीय विद्यालय ।

Share.
Leave A Reply