V24 NEWS CHANNEL (पिंडवाड़ा, सिरोही/राजस्थान) ;
*एक शाम श्री खाटूवाले श्याम बाबा के नाम भजन कार्यक्रम आयोजित।*
*शक्ति माता चौक मे लगी श्याम भक्तो की भीड।*
*पिण्डवाड़ा के शक्ति माता चौक पर लगा श्याम बाबा का दरबार।*
*खाटूवाले श्याम बाबा की भक्ति मे लीन हुए भक्तगण*
V24न्यूज चैनल/भूपेन्द्र परमार पिण्डवाड़ा,
पिण्डवाड़ा – पिण्डवाड़ा नगर के मुख्य बाजार स्थित शक्ति माता चौक पर श्याम परिवार पिण्डवाड़ा के सानिध्य मे विशाल भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे खाटूवाले श्याम बाबा का दरबार अति सुन्दर रूप से सजाया गया,ऐसा लगता की खाटूश्याम का दरबार खाटू से हि पिण्डवाड़ा मे आ गया हो । श्याम बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद चढाया गया। खाटूश्याम के दर्शन हेतु उमडी श्याम भक्तो की भीड। इस भक्ति भजन संध्या कार्यक्रम *एक शाम खाटूवाले श्याम बाबा के नाम* विशाल भजन कार्यक्रम मे पिण्डवाड़ा नगर से एवं आस पास से भी भक्तो ने काफी संख्या मे आकर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिए और कार्यक्रम मे भजन गायक कलाकार दिनेश कुटील, प्रदीप ठाकुर,एवं प्रतिक महेश्वरी ने श्याम बाबा के एक से बढ़कर एक भजनो की प्रस्तुती देकर भक्तो का मन मोह लिया और इस दरबार मे भक्तो ने नाचने गाने के साथ इस भक्तिरस से भरी भजन संध्या कार्यक्रम का आनंद उठाया। कार्यक्रम मे आने वाले भक्तो ने श्याम दरबार के दर्शन लाभ लिए और सभी भक्तो को प्रसाद वितरण किया गया, भजन कार्यक्रम देर रात तक चला भजन कार्यक्रम के दौरान भक्तो के लिए जलपान चाय की व्यवस्था की गई थी।

भक्तिरस से भरे इस अतिसुन्दर कार्यक्रम का आयोजन श्याम भक्तो एवं श्री श्याम परिवार पिण्डवाड़ा के सानिध्य मे किया गया ,जिसमे क्षेत्र के सभी श्याम भक्तगण धर्म प्रेमीयो ने काफी संख्या मे पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाया । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन मे आयोजन कर्ता श्री श्याम परिवार के सदस्य कपिल अग्रवाल,मिलन अग्रवाल,राहुल मेवाडा,स्नेह मेहता,कनक सोमपुरा,राजेश रावल,जिग्नेश रावल,कल्पेश गेहलोत,अनिल अग्रवाल,रोहन अग्रवाल एवं अन्य सभी का पूर्ण सहयोग रहा।
*शक्ति माता चौक सुहाना लगता है* *खाटु श्याम का तो जग दिवाना लगता है**शक्ति माता चौक मे लगा है दरबार सुहाना* *लगता है खाटु से आया है श्याम बाबा हमारा*
विज्ञापन :


