V24 NEWS CHANNEL (कालंद्री) ,
सिरोही, राजस्थान ।
*एमबी स्कूल में बाल दिवस मनाया गया*
14 नवंबर 2024 को बाल दिवस का आयोजन ।
राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेघवाल बस्ती कालंद्री में एस एमसी उपाध्यक्ष नटवर सिंह के सानिध्य में बाल दिवस मनाया गया । जिसमें सभी कक्षाओं के उत्साही बालकों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया जिसमें खेलकूद प्रतियोगिता, नृत्य प्रतियोगिता सुलेख, आशु भाषण, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक श्री महेंद्र कुमार जी ने चाचा नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला एमसी उपाध्यक्ष नटवर सिंह ने भी चाचा नेहरू के जीवन से संबंधित प्रसंग बच्चों को सुनाएं । छात्रों में तनवीर सिंह और ममता ने चाचा नेहरू की जीवनी को सभी के सामने अपने शब्दों में प्रस्तुत किया कार्यक्रम में अभिभावकों का भी सहयोग रहा अंत में संस्था प्रधान राधेश्याम ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री नरपत सिंह के द्वारा किया गया तथा सभी अध्यापकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन ,



