V24 NEWS CHANNEL ,

सिरोही, राजस्थान ।

पिण्डवाड़ा 11-11-2024,

भारत विकास परिषद् पिण्डवाड़ा एवं उपकोष पिण्डवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में बाशिजो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाड़ा में पेंशनर्स समस्या समाधान शिविर सम्पन्न ।

उपकोषाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि समस्त पेंशनरों को प्रतिवर्ष नवंबर माह में जीवित प्रमाण पत्र कोषालय में प्रस्तुत किया जाना आवश्यक होता है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है इसी को ध्यान में रखते हुए पेंशनरों को राहत पहुंचाने के उदेश्य से भारत विकास परिषद् पिण्डवाड़ा एवं उपकोष पिण्डवाड़ा के संयुक्त तत्वाधान में पिण्डवाड़ा उपकोष क्षेत्र के सेवानिवृत्त समस्त राजस्थान राज्य पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों की समस्या समाधान एवं जीवित प्रमाण पत्र अपडेट करने हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है इसी क्रम में आज बाशिजो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाड़ा में शिविर आयोजित किया गया। उक्त शिविर में उपस्थित 219 पेंशनरों के जीवित प्रमाण पत्र फॉर्म शिविर स्थल पर ही तैयार कर ऑनलाइन अपडेट किए गए । शिविर हेतु सहयोग करने पर बाशिजो राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिण्डवाड़ा के संस्था प्रधान को भारत विकास परिषद पिण्डवाड़ा द्वारा स्मृति चिन्ह के रूप में भगवान श्री राम की तस्वीर भेंट की गयी। शिविर आयोजित कर समस्या निवारण करने हेतु सभी पेंशनरों द्वारा परिषद् व उपकोष पिण्डवाड़ा की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

इस अवसर पर भारत विकास परिषद् के सेवा प्रकल्प प्रभारी एवं उपकोष पिण्डवाड़ा के सहायक लेखाधिकारी-प्रथम गोविन्द सिंह चौधरी, अध्यक्ष राकेश कांगटानी, मनोहरलाल दहिया, अमर सिंह गुर्जर, कमलेश गुर्जर, भेराराम कुम्हार, जसवंत सिंह चौहान, भूर सिंह मीणा, श्रवण रावल, कुलदीप सिंह, अमित पुरोहित, सुखराज खण्डेलवाल, सुल्तान सिंह, नेहा कटारा, सुरेश प्रजापत आदि द्वारा उपस्थित होकर सहयोग प्रदान किया गया।

Share.
Leave A Reply